सत्यप्रकाश सखवार हैं मुरैना जिले की अम्बाह सीट से बसपा विधायक
- Risha Verma

- Sep 15, 2020
- 2 min read
Updated: Sep 17, 2020

यह हैं मुरैना जिले की अम्बाह सीट से बसपा विधायक सत्यप्रकाश सखवार! कभी मप्र के तमाम मंत्रियों और अन्य दिग्गज नेताओं जैसे-बाबूलाल गौर, लक्ष्मीकांत शर्मा, अजय सिंह आदि के सुरक्षा गार्ड रहे। अब ये विधानसभा में बराबरी से उनके संग बैठते हैं। यह उदाहरण है कि, यदि आदमी में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सफलता उसकी मुट्ठी में होती है।
भोपाल/अंबाह(मुरैना)। कुछ कर गुजरने का जुनून हो और सही दशा-दिशा, तो कुछ भी संभव किया जा सकता है। मुरैना जिले की अम्बाह सीट से विधायक सत्यप्रकाश सखवार ऐसे ही व्यक्ति हैं। कभी विशेष सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन में बतौर आरक्षक रहते हुए मंत्रियों और नेताओं के बॉडीगार्ड रहे सत्यप्रकाश अब स्वयं विधायक हैं। यही नहीं वे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अंबाह में बिजली बिल माफी
अंबाह में मुख्यमंत्री समाधान योजना 18 के तहत बिजली बिल माफी योजना के तहत 11 जुलाई 2018 को रतन वाटिका मुरैना तिराहा पर दोपहर 1 बजे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्रीय विधायक सत्यप्रकाश सखवार मौजूद रहेंगे। यह जानकारी बिजली कंपनी एई अशोक मंगल ने दी। शिविर दोपहर 1 से 4 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर 250 लोगों को बिल माफी की प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
सत्यप्रकाश ने छोड़ा था बसपा प्रदेशाध्यक्ष का पद
वर्ष 2013 में उन्होंने बसपा से ही 3927 वोटों से चुनाव जीत और पार्टी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया था। इसके बाद वे कांग्रेस में आ गए थे।
कांग्रेस ने फिर लगाया दाव, अंबाह से सत्यप्रकाश को मौका
कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें अंबाह विधानसभा सीट से सत्यप्रकाश सखवार को प्रत्याशी घोषित किया है। सखवार जी अपनी विधानसभा से 2 चुनाव लड़ चुके हैं।
वहीं वर्ष 2013 में वे बसपा के बलवीर डंडौतिया (44819) से 2106 वोटों के अंतर चुनाव हारर गए। इसी प्रकार अंबाह के सत्यप्रकाश वर्ष 2008 में भाजपा के कमलेश जाटव (29156) से मात्र 3 हजार 927 वोटों से हारे, इस चुनाव में सत्यप्रकाश को 25 हजार 229 वोट मिले। वर्ष 2013 में उन्होंने बसपा के टिकट से दोबारा चुनाव लड़ते हुए 49 हजार 574 वोट हासिल कर भाजपा के बंशीलाल जाटव को 11 हजार 288 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बंशीलाल को 38 हजार 256 वोट मिले थे।
सत्यप्रकाश सखवार ने वर्ष 2008 में बसपा से चुनाव लड़ा और हारे। वर्ष 2013 में उन्होंने बसपा से ही 3927 वोटों से चुनाव जीत और पार्टी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया था। इसके बाद वे कांग्रेस में आ गए थे।
अंबाह... 50 से 55 हजार क्षत्रिय वोट निभाएगा मुख्य भूमिका अंबाह विस से सत्यप्रकाश सखवार का सिंगल नाम भेजा गया है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक कमलेश जाटव हैं। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सत्यप्रकाश वर्ष 2013 में विधायक चुने गए थे। चूंकि अंबाह विस में सखवार वोट 50 हजार व जाटव वोट 6 हजार (कुल 56 हजार) है। ऐसे में सत्यप्रकाश अपने समाज के वोट भले समेट लें। लेकिन यहां क्षत्रिय वोट भी 50 से 55 हजार के बीच है जो पूरे चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।




Comments