top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( बाईसवी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि बाईसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2481)क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि‌द्यालय में कुलगुरु के पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन क्रमांक 1/2024 दिनांक 30.01.2024 जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गये है? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में कितने आवेदन प्राप्त हुए क्या उन पर यूजीसी के मापदण्ड के अनुसार विधिवत नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई गई? स्पष्ट जानकारी दें। (ग) क्या प्रश्नकर्ता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन को दिनांक 26.01.2025 पत्र क्रमांक 1483/ने.प्र./2024 द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु के पद पर यूजीसी के मापदण्ड के विरुद्ध नियुक्ति किये जाने के संबंध में पत्र दिया गया है इस पर क्या कार्यवाही की गई?

 

ree

मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) जी हाँ। (ख) 46 आवेदन प्राप्त हुए है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्ववि‌द्यालय अधिनियम क्रमांक 15 सन् 1990 की कंडिका 10 (3) के अंतर्गत विधिवत नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई गई है। (ग) जी हाँ। प्रश्नांश (ख) अनुसार विश्वविद्यालय के अधिनियम अंतर्गत विधिवत नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई जाकर कुलगुरु के पद पर नियुक्ति की गई है। अतः कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है।

 

  उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: ( 

जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : क्या मुख्यमंत्री बताना चाहेंगे कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलगुरु पद की नियुक्ति हेतु विज्ञापन क्रमांक 1/2024 दिनांक 30.01.2024 जारी हुआ था? यदि हां, तो कितने आवेदन प्राप्त हुए और क्या यूजीसी मानकों के अनुसार प्रक्रिया अपनाई गई? साथ ही, क्या दिनांक 26.01.2025 को भेजे गए पत्र क्रमांक 1483/ने.प्र./2024 पर कोई कार्यवाही हुई?


जवाब: -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर में बताया कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कुलगुरु पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था और इस पर 46 आवेदन प्राप्त हुए। नियुक्ति प्रक्रिया विश्वविद्यालय अधिनियम क्रमांक 15 सन् 1990 की कंडिका 10(3) के अंतर्गत विधिवत रूप से अपनाई गई। प्रश्नकर्ता द्वारा भेजे गए पत्र के संदर्भ में भी यही बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया विधिवत रूप से अधिनियम के अनुसार पूरी की गई है, अतः किसी अतिरिक्त कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, शुक्रवार दिनांक 21 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page