top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( बीसवी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि बीसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न(क्र. 2705) क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या खनिज साधन विभाग ने पत्र क्रमांक 1679 दिनांक 18 मार्च 24 स्मरण पत्र दिनांक 15.04.2024 को कलेक्टर पन्ना से पन्ना जिले में रेत खदानों में निजी फर्म रसमीत मल्होत्रा को ई.सी. अंतरित करने तथा फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के संबंध में जांच प्रतिवेदन चाहा है? (ख) क्या जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है? यदि नहीं, तो क्यों? (ग) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में क्या अनियमितताओं के संबंध में जांच पर कार्यवाही की गई है? यदि नहीं, तो क्यों? वस्तुस्थिति की जानकारी दें।

 

ree

  उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) जी हाँ। (ख) कलेक्टर खनिज शाखा जिला पन्ना के पत्र क्रमांक 576 पन्ना दिनांक 29/04/2024 से पत्र प्राप्त हुआ है। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता है। (ग) उत्तरांश (ख) दिनांक 29/04/2024 को जाँच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार शिकायत में उल्लेखित जानकारी मध्यप्रदेश राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (सिया) भोपाल से संबंधित है। खनिज साधन विभाग के पत्र क्रमांक 4614 भोपाल दिनांक 19/07/2024 से (सिया) भोपाल को लेख किया गया है।

 

 

जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : श्री उमंग सिंधार ने पूछा कि क्या खनिज साधन विभाग ने कलेक्टर पन्ना से यह जानकारी मांगी है कि पन्ना जिले में रेत खदानों में रसमीत मल्होत्रा नामक निजी फर्म को ईसी अंतरित करने और उसे अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है या नहीं? यदि प्रतिवेदन नहीं मिला है, तो उसका कारण क्या है? साथ ही, इस मामले में हुई संभावित अनियमितताओं पर कोई जांच या कार्यवाही की गई है या नहीं? यदि नहीं, तो वस्तुस्थिति क्या है?

जवाब: -  हाँ, खनिज साधन विभाग ने कलेक्टर पन्ना से रेत खदानों में रसमीत मल्होत्रा नामक निजी फर्म को ईसी अंतरित करने और अनुचित लाभ देने के मामले में जांच प्रतिवेदन मांगा था। कलेक्टर कार्यालय से पत्र प्राप्त हो चुका है, इसलिए आगे का प्रश्न उपस्थित नहीं होता। प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार, शिकायत में उल्लिखित विषय मध्यप्रदेश राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (सिया), भोपाल से संबंधित है। इस संबंध में खनिज साधन विभाग द्वारा सिया भोपाल को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, शुक्रवार दिनांक 21 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page