top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( सत्ताईसवीं कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।



इस सीरीज कि सत्ताईसवीं कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2561) श्री हेमंत सत्यदेव कटारे : क्या राज्य मंत्री, धार्मिक न्यास और धर्मस्व महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) वर्तमान में प्रदेश के किन-किन मंदिरों की पूजा में संलग्न पुजारियों को सेवापूजा, भोग-प्रसाद, उत्सव, पोशाक व पूजापाठ हेतु शासन की ओर से कितनी राशि का प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जा रहा हैं? क्या प्रदेश के मंदिर पुजारी संघ की ओर से मानदेय में वृद्धि एवं अन्य मांगों हेतु शासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया हैं? यदि हाँ, तो कौन-कौन सी मांग उठायी गयी तथा उन पर शासन द्वारा क्या निर्णय लिया गया? (ख) शासकीय अभिलेख अनुसार वर्तमान में कितने पुजारी हैं? जिलेवार जानकारी जिसमें पुजारी का नाम, पता, मंदिर जहां पुजारी नियुक्त हैं एवं प्राप्त हो रही मानदेय राशि आदि उपलब्ध करायी जाये। (ग) क्या अन्य राज्यों की भांति प्रदेश के पुजारियों के भी मानदेय में वृ‌द्धि की जायेगी? पूर्ण जानकारी दी जाये साथ ही प्रदेश के समस्त गांवों में स्थित सभी मंदिरों के पुजारियों को भी शासन की ओर से मानदेय का भुगतान किया जायेगा? यदि हाँ, तो कब तक? (घ) क्या प्रदेश में मंदिरों के रख-रखाव उनसे संलग्न भूमि आदि की व्यवस्था हेतु वर्तमान में प्रशासकीय अधिकारियों को प्रशासक बनाये जाने के स्थान पर शासन धार्मिक संस्थाओं/मंडलों को मंदिरों का सनातन संस्कृति अनुसार संचालन हेतु दायित्व सौंपने पर विचार करेगा? राज्य मंत्री, धार्मिक न्यास और धर्मस्व ।

ree

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: (श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी): (क) से (घ) जानकारी एकत्रित की जा रही है।


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : - श्री हेमंत सत्यदेव कटारे ने राज्य मंत्री, धार्मिक न्यास और धर्मस्व से पूछा कि वर्तमान में प्रदेश के किन मंदिरों के पुजारियों को शासन की ओर से पूजा, भोग-प्रसाद, उत्सव, पोशाक आदि के लिए प्रतिमाह कितना मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पुजारी संघ ने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर शासन को कोई ज्ञापन सौंपा है, और यदि हाँ, तो उन मांगों पर क्या निर्णय लिया गया। साथ ही उन्होंने जानकारी चाही कि प्रदेश में कुल कितने पुजारी हैं, उनका जिला, नाम, पता, मंदिर और उन्हें मिलने वाली मानदेय राशि क्या है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी पुजारियों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी और क्या सभी गांवों के मंदिरों के पुजारियों को भी शासन से मानदेय मिलेगा, यदि हाँ, तो कब तक। अंत में उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या शासन मंदिरों और उनकी भूमि के रख-रखाव का जिम्मा प्रशासकों की जगह धार्मिक संस्थाओं या मंडलों को सौंपने पर विचार करेगा ताकि मंदिरों का संचालन सनातन परंपरा के अनुसार हो सके।


जवाब :-  श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने उत्तर में कहा कि सभी बिंदुओं — वर्तमान में पुजारियों को दिए जा रहे मानदेय, पुजारी संघ की मांगों, पुजारियों की जिलेवार जानकारी, मानदेय वृद्धि की संभावनाओं तथा मंदिरों के संचालन की व्यवस्थाओं — से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है।



मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे (सहायक मतदान.कॉम )


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 24 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page