top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( उन्नीसवी कड़ी ) -

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि उन्नीसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2480) क्या किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) वर्ष 2005 में कृषि उपज मंडी समिति हरदा में कितने लोगों को मंडी समिति के स्वामित्व की भूमि लीज पर दी है? (ख) क्या श्री संदीप पटेल आत्मज कमल पटेल को वर्ष 2005 में भूमि लीज पर दी गई है तथा श्री संदीप पटेल ने इसे सब लीज HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारर्पोरेशन लिमिटेड) को कर दी? (ग) प्रश्नांश (ख) के प्रकाश में क्या सब लीज करने का अधिकार श्री संदीप पटेल का था? यदि नहीं, तो इस संबंध में क्या विभाग संबंधित के विरुदध कार्यवाही करेगा? कब तक?

 

  




उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री (श्री ऐदल सिंह कंषाना): (क) जी नहीं। कृषि उपज मंडी हरदा में वर्ष 2005 में मंडी स्वामित्व की भूमि किसी भी व्यक्ति/संस्था को लीज पर नहीं दी गई

है। (ख) जी नहीं। श्री संदीप पटेल आत्मज कमल पटेल को वर्ष 2005 में भूमि लीज पर नहीं दी गई है। (ग) प्रश्नांश (ख) के उत्तर के अनुक्रम में प्रश्नांश (ग) उदभूत नहीं होता है।

 

 

जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : श्री उमंग सिंधार ने पूछा कि क्या कृषि मंत्री बताना चाहेंगे कि वर्ष 2005 में हरदा कृषि उपज मंडी समिति ने कितने लोगों को मंडी की भूमि लीज पर दी? क्या श्री संदीप पटेल (पुत्र कमल पटेल) को भी उस वर्ष लीज मिली और क्या उन्होंने यह भूमि एचपीसीएल (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) को सब-लीज पर दे दी? यदि हां, तो क्या उन्हें ऐसा करने का अधिकार था, और यदि नहीं, तो विभाग उनके खिलाफ कब तक कार्रवाई करेगा?


जवाब: -  प्रश्न के उत्तर में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि वर्ष 2005 में हरदा कृषि उपज मंडी समिति की कोई भी भूमि किसी व्यक्ति या संस्था को लीज पर नहीं दी गई थी। श्री संदीप पटेल (पुत्र कमल पटेल) को भी उस वर्ष कोई लीज नहीं मिली, इसलिए सब-लीज का प्रश्न ही नहीं उठता।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, गुरुवार दिनांक 20 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

コメント


bottom of page