विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( बाईसवी कड़ी )
- Rahul Dubey

- Jun 5
- 3 min read
Updated: Jun 6
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि बाईसवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2555) क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) प्रदेश में रेत खदानों के आवंटन नीलामी की प्रक्रिया (टेण्डर अथवा बोली) संबंधी पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाये। (ख) प्रदेश में वर्ष 2019 से 2024 तक टेण्डर अथवा बोली के माध्यम से नीलाम की गई रेत खदानों की जिला एवं वर्षवार जानकारी? जिले का नाम, रेत खदान का नाम, सफलतम ठेकेदार/फर्म का नाम, निविदा राशि (अधिकतम बोली) निविदा की शर्तें उत्खनन कार्य प्रांरभ करने का दिनांक एवं जिलेवार कितना राजस्व प्राप्त हुआ? (ग) आलोच्य अवधि में आवंटित की गई रेत खदानों में से कितनी खदानों से उत्खनन कार्य प्रांरभ नहीं हुआ? की जानकारी जिसमें प्रत्येक रेत खदान का कार्य प्रांरभ नहीं होने के क्या कारण रहे व प्रशासन द्वारा उसके निदान हेतु क्या-क्या कार्यवाहियों की गई? जिलावार वर्षवार जानकारी दी जाये। (घ) आलोच्य अवधि में किन-किन रेत खदानों के संचालकों पर दण्डात्मक रूप से राशि का अधिरोपण किया व इनमें से किसके द्वारा राशि जमा करायी गयी व किसके ऊपर राशि बकाया है? जिलावार एवं वर्षवार जानकारी दी जाये। (ड.) प्रदेश में वर्ष 2023-24 में नीलाम की गई रेत खदानों में से कौन-कौन सी खदानों पर उत्खनन कार्य प्रांरभ हुआ तथा किन पर कार्य प्रांरभ नहीं किया गया? उत्खनन कार्य प्रांरभ नहीं होने के कारण है तथा शासन द्वारा इन खदानों को प्रांरभ कराने हेतु क्या-क्या प्रयास किये गये? जिलेवार, खदान का नाम, फर्म का नाम, कार्य प्रांरभ दिनांक सहित बंद खदानों के बारे में भी फर्म का नाम सहित प्रांरभ कराने हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाये?

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) प्रदेश में रेत खदानों के आवंटन नीलामी की प्रक्रिया अधिसूचित मध्यप्रदेश रेत खनन, परिवहन, भण्डारण तथा व्यापार) नियम, 2019 के तहत संपादित की जाती है। रेत खदानों के समूह में उत्खनन एवं विक्रय के कार्य के लिए माइन डेवलपर कम ऑपरेटर की नियुक्ति हेतु ई-निविदा सह नीलामी प्रपत्र की छायाप्रति पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-1 पर दर्शित है। (ख) से (ङ) जानकारी एकत्रित की जा रही है।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : - क्या प्रदेश में रेत खदानों के 2019 से 2024 तक टेंडर या बोली के माध्यम से हुए आवंटन की प्रक्रिया, जिला-वार खदानों की सूची, सफल ठेकेदारों के नाम, निविदा राशि, शर्तें, कार्य प्रारंभ की तिथियां और जिलावार राजस्व की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी?
इस अवधि में कितनी खदानों में कार्य शुरू नहीं हो पाया, इसके कारण क्या रहे और प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
किस-किस खदान संचालक पर दंडात्मक राशि अधिरोपित की गई, किसने जमा की और किस पर बकाया है?
वर्ष 2023-24 में नीलाम खदानों में से किन पर कार्य शुरू हुआ, किन पर नहीं, और कार्य प्रारंभ न होने के कारण व शासन द्वारा की गई कार्रवाई क्या है? कृपया यह सभी जानकारी जिलेवार, खदान एवं फर्म के नाम सहित उपलब्ध कराई जाए।
जवाब :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर में बताया कि प्रदेश में रेत खदानों का आवंटन मध्यप्रदेश रेत खनन, परिवहन, भंडारण तथा व्यापार नियम, 2019 के अंतर्गत किया जाता है। माइन डेवलपर कम ऑपरेटर की नियुक्ति ई-निविदा सह नीलामी प्रक्रिया से की जाती है, जिसकी विस्तृत जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-1 में उपलब्ध है।
वर्ष 2019 से 2024 तक की जिला-वार रेत खदानों की जानकारी, कार्य प्रारंभ न होने के कारण, दंडात्मक कार्रवाई और वर्ष 2023-24 की खदानों की स्थिति से संबंधित बाकी जानकारी संकलन में है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, शुक्रवार दिनांक 21 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/




Comments