विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( तेईसवी कड़ी )
- Rahul Dubey

- Jun 6
- 3 min read
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि तेईसवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2556) क्या गुख्यमंत्री गहोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) राज्य शासन द्वारा विगत 10 वर्षों में प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने हेतु कब-कब, कहां-कहां (देश एवं विदेश में) बैठकें आयोजित हुई, बैठकों में मुख्य रूप से किन-किन देशों के किन-किन उद्योगपतियों ने भाग लिया? (ख) निवेश को बढ़ावा देने हेतु आयोजित की गई इन बैठकों के प्रचार-प्रसार अतिथियों के ठहरने, आवागमन, खानपान आदि पर कुल कितनी राशि व्यय हुई एवं प्रदेश में कितने उद्योग स्थापित हुये? पूर्ण जानकारी दी जाये। (ग) दिनांक 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेटर्स समिट जिसमें कि मान. प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं उक्त संपूर्ण आयोजन के प्रचार-प्रसार, अतिथियों को ठहराने, आवागमन, खानपान इत्यादि पर कुल कितनी राशि व्यय होने का अनुमान है? (घ) राज्य शासन द्वारा प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिये जाने संबंधी किये गये प्रयासों के परिणाम में प्रदेश में किन-किन उद्योग समूहों द्वारा कितनी-कितनी राशि के निवेश आने का अनुमान है? विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाये।

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने हेतु औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा विगत 10 वर्षों में देश एवं विदेश में आयोजित समिट की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-1 अनुसार है। उक्त समिट में मुख्य रूप से सम्मिलित उद्योगपतियो/प्रतिनिधियो/कंपनियों की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-2 अनुसार है। (ख) निवेश को बढ़ावा देने हेतु प्रश्नांश (क) के परिप्रेक्ष्य में राशि रू. 268.65 करोड़ का व्यय हुआ है। उद्योग संवर्धन नीति 2014 एवं म.प्र. उद्योग संवर्धन नीति 2025 अंतर्गत सुविधा सहायता के परिप्रेक्ष्य में प्राप्त आवेदनों अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 से प्रश्नांश दिनांक तक स्थापित नवीन /विस्तारित/शवलीकृत इकाइयों की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-3 अनुसार है। (ग) विभाग दद्वारा दिनांक 24-25 फरवरी 2025 तक भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के आयोजन में लगभग राशि रु. 82.31 करोड़ का व्यय अनुमानित है। (घ) प्रश्नांश (ग) के परिप्रेक्ष्य में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉनक्लेव, इन्टेक्टिव सेशन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न विभागों के कुल रु. 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है, जिसकी जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट-4 अनुसार है।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : - क्या मुख्यमंत्री जी यह बताएंगे कि पिछले 10 वर्षों में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने देश-विदेश में कहां-कहां बैठकें कीं, इनमें किन देशों के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया? इन बैठकों और आयोजनों के प्रचार, अतिथियों के ठहरने, यात्रा, खानपान आदि पर कितनी राशि खर्च हुई और इनसे कितने उद्योग स्थापित हुए? 24-25 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर कुल कितना खर्च अनुमानित है? साथ ही, सरकार के प्रयासों से प्रदेश में किन उद्योग समूहों द्वारा कितनी राशि के निवेश की संभावना है?
जवाब :- प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने हेतु पिछले 10 वर्षों में देश-विदेश में कई समिट आयोजित की गईं, जिनकी जानकारी परिशिष्ट-1 और उनमें भाग लेने वाले उद्योगपतियों/प्रतिनिधियों की जानकारी परिशिष्ट-2 में उपलब्ध है। इन आयोजनों पर कुल ₹268.65 करोड़ खर्च हुआ। 2015-16 से अब तक स्थापित नई/विस्तारित/पुनर्जीवित इकाइयों का विवरण परिशिष्ट-3 में है।
भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर लगभग ₹82.31 करोड़ खर्च अनुमानित है।
इन प्रयासों से विभिन्न विभागों को कुल ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनका विवरण परिशिष्ट-4 में है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, शुक्रवार दिनांक 21 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/




Comments