top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( इक्कीसवी कड़ी )

Updated: Jun 6

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।



इस सीरीज कि बीसवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न  (क्र. 2554) श्री हेमंत सत्यदेव कटारे: क्या किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) वर्ष 2022 में राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्ववि‌द्यालय ग्वालियर के कुलपति की नियुक्ति हेतु राजभवन द्वारा जारी किये गये विज्ञापन तथा प्राप्त आवेदन, चयन एवं साक्षात्कार समिति के आदेश तथा राज्यपाल महोदय द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को जारी नियुक्ति आदेश सहित सभी दस्तावेजों की छायाप्रतियां उपलब्ध करायी जावे। (ख) क्या प्रश्नांश (क) अनुसार श्री अरविंद कुमार शुक्ला की दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को कुलपति के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया? यदि हाँ तो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली ‌द्वारा नियम विरुद्ध किस आधार पर कब और कैसे कुलपति पद पर प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया? प्रतिनियुक्ति आदेश की प्रति सहित हस्ताक्षरित प्रतिनियुक्ति सेवाशर्ते, विशववि‌द्यालय की सहमति आवाक-जावक पंजी की सत्य प्रतिलिप उपलब्ध करायी जावे। (ग) क्या प्रश्नांश 'क' के अनुसार राजभवन द्वारा नियम संबंधी प्रक्रिया अनुसार श्री अरविंद कुमार शुक्ला की नियुक्ति की गई? यदि हाँ तो 26 जनवरी, 2021 के बाद जन्म लेने के बाद दो से अधिक जीवित संतान होने पर तथा 10 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव होने से अयोग्य होने पर कुलपति श्री अरविंद कुमार शुक्ला की नियुक्ति कब तक निरस्त की जायेगी? (घ) राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्ववि‌द्यालय ग्वालियर के कुलपति पद हेतु श्री अरविंद कुमार शुक्ला द्वारा भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल से उचित माध्यम से किये गये आवेदन, डायरेक्टर की आवेदन पर अनुशंसा, समय-समय पर दस्तावेज प्रस्तुत करने, साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति एवं उक्त विषय में आईसीआर दिल्ली को उचित माध्यम से किये गये पत्राचार की आवक-जावक पंजी के प्रमाण सहित समस्त सहपत्रों की छायाप्रतियां उपलब्ध करार्थी जावें।

ree

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री (श्री ऐदल सिंह कंषाना): (क) वर्ष 2022 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्ववि‌द्यालय, ग्वालियर के कुलपति की नियुक्ति हेतु राजभवन द्वारा जारी किए गए विज्ञापन क्र. एफ-1-7/22/रा.स./यू.ए. 1/644 दिनांक 17.05.22, प्राप्त आवेदनों की सूची, पैनल अनुशंसित करने के लिये समिति नियुक्ति हेतु जारी अधिसूचना क्रमांक एफ-1-7/22/रा.स./यू.ए.1/1194 दिनांक 06.09.22 तथा दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को कुलपति नियुक्ति हेतु जारी आदेश क्र. एफ-1-7/22/रा.स./यू.ए. 1/1420 की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट अनुसार है। (ख) जी हाँ। शेष प्रश्नांश की जानकारी संकलित की जा रही है। (ग) नियुक्ति नियमानुसार हुई है। अतः अन्य कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है। (घ) आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किए गए। विज्ञापन में उचित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की बाध्यता नहीं थी। शेष प्रश्नांश की जानकारी संकलित की जा रही है।



जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : - क्या किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री यह स्पष्ट करेंगे कि वर्ष 2022 में राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में कुलपति नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया—including विज्ञापन, आवेदन, चयन समिति के आदेश और 28 अक्टूबर 2022 को जारी नियुक्ति आदेश—की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी? क्या इसी आधार पर श्री अरविंद कुमार शुक्ला की नियुक्ति हुई थी और यदि हां, तो ICAR नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्ति आदेश किस नियम और प्रक्रिया से जारी किया गया, उसकी प्रतियां और सेवाशर्तें भी दी जाएंगी? क्या यह नियुक्ति नियमानुसार हुई थी, जबकि श्री शुक्ला दो से अधिक संतान और 10 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव के कारण अयोग्य हैं, तो नियुक्ति कब तक रद्द की जाएगी? साथ ही, आवेदन, साक्षात्कार और पत्राचार से संबंधित समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपियां भी प्रदान की जाएंगी?


जवाब :-  वर्ष 2022 में कुलपति नियुक्ति संबंधी विज्ञापन, आवेदन सूची, चयन समिति की अधिसूचना और 28 अक्टूबर 2022 को जारी नियुक्ति आदेश की जानकारी पुस्तकालय में उपलब्ध परिशिष्ट में दी गई है। श्री अरविंद कुमार शुक्ला की नियुक्ति 28 अक्टूबर को हुई है और शेष जानकारी संकलन में है। उनकी नियुक्ति नियमानुसार हुई है, इसलिए कोई अन्य कार्रवाई आवश्यक नहीं है। आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और विज्ञापन में उचित माध्यम से आवेदन की अनिवार्यता नहीं थी; शेष जानकारी संकलित की जा रही है।




मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, गुरुवार दिनांक 13 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page