विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( दूसरी कड़ी )-
- Rahul Dubey
- Mar 30
- 2 min read
Updated: Mar 31
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि दूसरी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 332) क्या सहकारिता मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या प्रश्नकर्ता द्वारा प्रमुख सचिव सहकारिता म.प्र. शासन को पत्र क्रमांक 1466/ने.प्र./2025 द्वारा दिनांक 27.01.2025 को पत्र दिया गया है? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में पत्र उल्लेखवित कितने बिन्दुओं की जांच किस स्तर की गई है? यदि नहीं, तो क्यों? (ग) जांच परिणाम की क्या स्थिति है?

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: सहकारिता मंत्री (श्री विश्वास कैलाश सारंग) (क) जी हां। (ख) चयनकर्ता एजेंसी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) मुंबई के द्वारा गोपनीयता के कारण मूल्यांकन अंतरिम रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया है। चयन प्रक्रिया अभी जारी है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर परिणाम उपलब्ध होगा। तत्समय शिकायत में वर्णित बिन्दुओं का परीक्षण करने के उपरांत ही परिणाम घोषित किया जाएगा। (ग) उत्तरांश (ख) अनुसार ।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल - सहकारिता मंत्री महोदय जी क्या आपको "अपेक्स बैंक में आर्थिक स्थिति की जांच" या "अपेक्स बैंक में खाता जांच" से संबंधित पत्र मिला था ? अगर हाँ तो उसकी कार्यवाही कहाँ तक पहुँची है उसका परिणाम कब आएगा ? और नहीं तो उस पर कार्यवाही क्यूँ नहीं हो रही है? इसके पीछे क्या कारण है ?
जवाब - इन सवालों के जवाबो मे मंत्री जी का कहना था कि हाँ उन्हे पत्र प्राप्त हुआ था |
"IBPS मुंबई ने गोपनीयता कारणों से मूल्यांकन अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं कराया है।" जिसके चलते यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है | अपनी सफाई देते हुए उनहोंने कहाँ जब तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती परिणाम के बारे मे कुछ नहीं कहा जा सकता |
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक - राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, मंगलवार दिनांक 11 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
Comments