top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( अठारहवी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि अठारहवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2552) श्री हेमंत सत्यदेव कटारे: क्या तकनीकी शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय भोपाल से सम्बद्ध महावि‌द्यालयों की संख्या की जानकारी विषयवार यथा अभियांत्रिकी, फार्मेसी इत्यादि उपलब्ध करायी जायें। (ख) राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय भोपाल से सम्बद्ध महावि‌द्यालयों की संख्या एवं नाम की जानकारी जिनमें प्राचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति AICTE एवं PCI के मानकों के अनुरूप एवं विश्ववि‌द्यालय के कोड 31 के अंतर्गत विधिवत हुई है, यदि ऐसे चयनित प्राचार्य व शिक्षकों की सूची विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई हो तथा चयनित शिक्षकों के नाम विश्ववि‌द्यालय द्वारा

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में शामिल कर विश्ववि‌द्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जानकारी उपलब्ध करायी जावे। (ग) राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय ओपाल से सम्बद्ध एवं कॉलेज कोड 31 में चयनित कार्यरत प्राचार्य एवं शिक्षकों को AICTE वेतनमान में वेतन भुगतान की जानकारी उपलब्ध करायी जावे। (घ) राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय भोपाल से सम्बद्ध जिन महावि‌द्यालयों में कॉलेज कोड 31 में AICTE एवं PCI के मानकों के अनुरूप प्राचार्य अथवा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है, उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जाये।

ree

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: तकनीकी शिक्षा मंत्री (श्री इन्दर सिंह परमार): (क) एवं (ख) राजीव गाँधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय, भोपाल से संबंद्ध महावि‌द्यालयों की संख्या एवं नाम की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट के प्रपत्र-1 अनुसार है। विश्ववि‌द्यालय द्वारा कोड-31 जारी नहीं किया गया है, शेष का प्रश्न उपस्थित नहीं होता है। विश्ववि‌द्यालय द्वारा जारी वरिष्ठता सूची की जानकारी पुस्तकालय तकालय में रखे परिशिष्ट के प्रपत्र-2 अनुसार है। वरिष्ठता सूची-2022 विश्ववि‌द्यालय की वेबसाइट www.rgpv.ac.in पर प्रदर्शित है। (ग) एवं (घ) उत्तरांश ख के परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : - श्री हेमंत सत्यदेव कटारे ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से निवेदन किया है कि यह जानकारी दी जाए कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से कितने कॉलेज जुड़े हैं और वे कौन-कौन से विषयों से संबंधित हैं।

उन्होंने यह भी पूछा है कि किन कॉलेजों में नियमों के अनुसार प्राचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, क्या उनकी सूची वेबसाइट पर है, और क्या उन्हें तय वेतनमान मिल रहा है।

साथ ही यह भी जानना चाहा है कि जिन कॉलेजों में नियम के अनुसार नियुक्तियाँ नहीं हुईं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है।



जवाब :- तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने उत्तर में बताया है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या और नाम की जानकारी परिशिष्ट के प्रपत्र-1 में दी गई है, जो विधानसभा पुस्तकालय में उपलब्ध है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा 'कोड-31' जारी नहीं किया गया है, इसलिए उससे जुड़े अन्य प्रश्न लागू नहीं होते।

मंत्री ने यह भी बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची की जानकारी परिशिष्ट के प्रपत्र-2 में दी गई है और यह सूची वर्ष 2022 की है, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rgpv.ac.in पर उपलब्ध है। चूंकि कोड-31 मौजूद नहीं है, इसलिए वेतन और कार्रवाई से जुड़े प्रश्न भी लागू नहीं होते।



मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, गुरुवार दिनांक 13 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page