विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( उन्नीसवी कड़ी )
- Rahul Dubey

- Jun 2
- 3 min read
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।

इस सीरीज कि उन्नीसवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 484) क्या उच्च शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल एवं देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से वर्तमान में सम्बद्ध महाविद्यालयों की संख्या की जानकारी श्रेणीवार (यथा वाणिज्य, कला, विज्ञान, शिक्षा इत्यादि) दी जाये? (ख) बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल एवं देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से सम्बद्ध ऐसे महाविद्यालयों की संख्या एवं नाम जिनमें प्राचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति यू.जी.सी. के नियम एवं विश्वविद्यालय कॉलेज कोड 28 के अनुसार हुई है, जानकारी दी जाये? इन चयनित प्राचार्य एवं शिक्षकों के नामों की सूची जो कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर वरिष्ठ सूची के रूप में प्रदर्शित हो वह उपलब्ध करायी जाये? (ग) बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल एवं देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में कॉलेज कोड 28 में चयनित एवं कार्यरत प्राचार्य एवं शिक्षकों की जानकारी जिन्हें यू.जी.सी. वेतनमान अनुसार वेतन भुगतान किया जा रहा हो तो जानकारी उपलब्ध करायी जाय? (घ) बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल एवं देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से सम्बद्ध जिन महाविद्यालयों में यू.जी.सी. के नियमानुसार आवश्यक संख्या में स्टॉफ एवं कॉलेज कोड 28 में प्राचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हैं उनके विरुद्ध क्या-क्या कार्यवाही की गई? विश्वविद्यालय/महाविद्यालयवार जानकारी दी जाये।
इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: उच्च शिक्षा मंत्री (श्री इन्दर सिंह परमार): (क) जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 'अ' (प्रपत्र 1) अनुसार है। (ख) बरकतउल्ला विश्वाविद्यालय, भोपाल में वरिष्ठता सूची के प्रकाशन संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। शेष जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 'ब' (प्रपत्र 01 से 153) अनुसार है। (ग) जानकारी एकत्रित की जा रही है। (घ) जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 'ब' (प्रपत्र 10 से १) एवं पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 'स' (प्रपत्र 1) अनुसार है। माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में प्रचलित रिट याचिका क्रमांक 12366/2024 में दिए गए निर्देश दिनांक 28/05/2024 के पालन में वर्तमान में महाविद्यालयों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : - उच्च शिक्षा मंत्री से यह पूछा गया है कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल और देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय, इंदौर से सम्बद्ध महाविद्यालयों की संख्या श्रेणीवार (जैसे कला, वाणिज्य आदि) क्या है; किन कॉलेजों में कॉलेज कोड 28 और यूजीसी नियमों के अनुसार प्राचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और उनकी सूची क्या है; किन कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान मिल रहा है; और जहां नियुक्तियाँ नियमों के अनुसार नहीं हुईं, वहां क्या कार्रवाई की गई है — इसकी विश्वविद्यालय/कॉलेजवार जानकारी मांगी गई है।
जवाब :- उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने उत्तर में बताया कि:
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल और देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर से सम्बद्ध महाविद्यालयों की जानकारी परिशिष्ट 'अ' में उपलब्ध है। वरिष्ठता सूची संबंधी प्रक्रिया भोपाल विश्वविद्यालय में जारी है और अन्य जानकारी परिशिष्ट 'ब' में दी गई है। प्राचार्यों और शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान दिए जाने संबंधी जानकारी अभी एकत्र की जा रही है। जिन कॉलेजों में नियुक्तियाँ नियमों के अनुसार नहीं हुईं, उनकी जानकारी परिशिष्ट 'ब' और 'स' में है। साथ ही, जबलपुर उच्च न्यायालय की रिट याचिका क्रमांक 12366/2024 के निर्देशों के कारण वर्तमान में कॉलेजों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, गुरुवार दिनांक 13 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/




Comments