top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( चोबीसवी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।



इस सीरीज कि  चोबीसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2918) श्री उमंग सिंघार :क्या उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनुबंधित जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस द्वारा छत्तीसगढ़ नम्बरों की एम्बुलेंस मध्यप्रदेश में चलाई जा रही है? यदि हाँ, तो जानकारी दें? एम्बुलेंसों के अनुबंध दिनांक से आज दिनांक तक शासन/परिवहन विभाग को टेक्स की जानकारी दें। (ख) क्या जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस को अनुबंध दिनांक से आज दिनांक तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सेवा शर्ते पूर्ण नहीं करने पर कितने नोटिसों तथा अनियमितताओं के संबंध में पत्र जारी किये गये? (ग) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अनुबंधित जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस को किये गये अनुबंध दिनांक से आज तक कितना भुगतान किया गया है? (घ) क्या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन हुआ है? यदि हाँ, तो इस संबंध में क्या कार्यवाही की गई? (ड.) शासन को हुई हानि के परिप्रेक्ष्य में प्रकरण की जांच की जायेगी? यदि नहीं, तो क्यों?

  


  उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है:उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (श्री राजेन्द्र शुक्ल): (क) जी हाँ। जानकी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट "अ" एवं "ब" अनुसार। (ख) एजेंसी द्वारा सेवा शर्तों के अनुसार एम्बुलेंस वाहनों का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा लापरवाही/उदासीनता बरते जाने जारी किये गये पत्रों की छायाप्रति की जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट "स" अनुस (ग) जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट "द" अनुसार। (घ) जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट "इ" अनुसार। (ड.) उत्तरांश "घ" अनुसार। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता।

 


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : श्री उमंग सिंघार ने उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से पूछा कि क्या जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छत्तीसगढ़ नम्बरों की एम्बुलेंस मध्यप्रदेश में चलायी जा रही है? यदि हां, तो अनुबंध की तिथि से लेकर अब तक शासन या परिवहन विभाग को टैक्स की जानकारी दी गयी है? साथ ही, क्या जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस को अनुबंध की शर्तें पूरी नहीं करने पर कोई नोटिस जारी किये गए हैं और कितने? इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस को अब तक कितना भुगतान किया गया है, और क्या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन हुआ है? यदि हां, तो इसके बारे में क्या कार्यवाही की गयी है? अंत में, क्या शासन को हुई हानि की जांच की जाएगी?


जवाब: - उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस द्वारा छत्तीसगढ़ नम्बरों की एम्बुलेंस मध्यप्रदेश में चलाई जा रही हैं, इसकी जानकारी पुस्तकालय में परिशिष्ट "अ" और "ब" में है। एम्बुलेंस का संचालन सेवा शर्तों के अनुसार हो रहा है, और लापरवाही पर जारी पत्रों की जानकारी परिशिष्ट "स" में है। भुगतान की जानकारी परिशिष्ट "द" में है, और अनुबंध उल्लंघन के बारे में परिशिष्ट "इ" में है। शासन को हुई हानि की जांच की जाएगी, जैसा उत्तरांश "घ" में है। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 24 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page