विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( छटवी कड़ी )
- Rahul Dubey
- May 3
- 3 min read
Updated: May 9
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि सतवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न(क्र. 891)क्या उप मुख्यमंत्री, वाणिज्यिक कर महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) दिनांक 01.01.2020 से 01.01.2025 तक इन्दौर जिले में अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस बिक्री के कितने प्रकरण पंजीबद्ध हुये? वर्षवार मदवार पृथक-पृथक विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जावे। (ख) आलोच्य अवधि में पंजीबद्ध हुये इन अपराधों में अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस की कितनी-कितनी मात्रा जप्त की गई? वर्षवार मदवार पृथक-पृथक विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जावे। (ग) आलोच्य अवधि में पंजीबद्ध हुये इन प्रकरणों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की वर्षवार एवं प्रकरणवार जानकारी उपलब्ध करायी जावे।

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: उप मुख्यमंत्री, वाणिज्यिक कर (श्री जगदीश देवड़ा): (क) इन्दौर जिले में दिनांक 01.01.2020 से 01.01.2025 तक अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस बिक्री के पंजीबद्ध किये गये प्रकरणों संबंधी वर्षवार एवं मदवार जानकारी संलग्न परिशिष्ट-एक अनुसार है। (ख) आलोच्य अवधि में पंजीबद्ध हुये इन अपराधों में अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस संबंधी जप्त मात्रा की वर्षवार एवं सदवार जानकारी संलग्न परिशिष्ट-दो अनुसार है। (ग) आलोच्य अवधि में पंजीबद्ध किये इन प्रकरणों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही संबंधी वर्षवार एवं प्रकरणवार जानकारी संलग्न परिशिष्ट-तीन अनुसार है। इंदौर जिले में पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण किये जाने हेतु माननीय न्यायालय में विधिवत कार्यवाही की जाती है। माननीय न्यायालय द्वारा विधिवत रूप से प्रकरणों में अर्थदण्ड एवं सजा आरोपित की जाती है।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : - "मान्यवर उपमुख्यमंत्री, वाणिज्यिक कर विभाग से निवेदन है कि कृपया यह जानकारी प्रदान करें कि 01.01.2020 से 01.01.2025 तक इन्दौर जिले में अवैध शराब, गांजा, अफीम और चरस की बिक्री से संबंधित कितने मामले पंजीकृत हुए हैं और इनसे संबंधित कितनी मात्रा जप्त की गई है। साथ ही, कृपया इस अवधि में इन मामलों पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की वर्षवार और प्रकरणवार जानकारी भी उपलब्ध कराएं।"
जवाब :- इन्दौर जिले में 01.01.2020 से 01.01.2025 तक अवैध शराब, गांजा, अफीम और चरस से संबंधित पंजीबद्ध प्रकरणों, जप्त मात्रा और विभागीय कार्यवाही की जानकारी संलग्न परिशिष्टों में उपलब्ध है। इन प्रकरणों का निराकरण माननीय न्यायालय में विधिवत रूप से किया जाता है, जहाँ अर्थदण्ड और सजा आरोपित की जाती है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, बुधवार दिनांक 12 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/
Komentari