top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( तीसरी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि तीसरी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 888) क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या दिनांक 07.11.2024 की रात्रि में खमरौली रेत खदान पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु होने एवं एक गंभीर रूप से घायल होने संबंधी घटना के संबंध में थाना अतरेटा जिला दतिया में चार नामजद व पाँच अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्र. 0061/2024 धारा-103, 109, 125, 351 (2), 191 (2) (3) एवं 190 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया? घटना में मृतक, घायल एवं आरोपियों की जानकारी दी जाये। (ख) यदि प्रश्नांश (क) का उत्तर हाँ है तो आज दिनांक की स्थिति में प्रकरण में कितने अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर गिरफ्तारी व शस्त्र बरामदगी की कार्यवाही की गई? किस-किस आरोपी को किस दिनांक को गिरफ्तार किया? आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के क्या कारण हैं? (ग) क्या सरकार के संरक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी? फरार आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने, इनाम घोषित कराने की कार्यवाही की गई? यदि नहीं तो क्यों? कब तक आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा?


इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव) (क) प्रश्नांश में उल्लेखित घटना में थाना अतरेटा जिला दतिया में अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 103, 109.125, 351(2), 191(2), 191(3), 190 बी.एन.एस. 04 नामजद आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध नहीं किया गया था, अपितु 05 नामजद आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया था। घटना में मृतक, घायल एवं आरोपियों की जानकारी संलग्न परिशिष्ट अनुसार है। (ख) प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष रूप से की जी रही है। प्रकरण की विवेचना में एकत्रित साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपियों एवं शस्त्र बरामदगी के संदर्भ में आगामी कार्यवाही की जावेगी तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के संदर्भ में निर्णय लिया जावेगा। (ग) प्रश्नांश "ख" के उत्तर के अनुसार।


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।



सवाल : - क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि 7 नवंबर 2024 की रात खमरौली रेत खदान पर हुई फायरिंग में एक की मौत व एक के घायल होने की घटना पर थाना अतरेटा, जिला दतिया में चार नामजद व पाँच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था? मृतक, घायल और आरोपियों की जानकारी दी जाए। अब तक कितने अज्ञात आरोपी पहचाने जाकर गिरफ्तार हुए, किसे कब पकड़ा गया और किन्हें नहीं—उसका कारण बताया जाए। क्या आरोपियों को सरकार के संरक्षण में नहीं पकड़ा गया? क्या फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क व इनाम घोषित हुआ? अगर नहीं, तो क्यों और कब तक गिरफ्तारी होगी?


जवाब :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रश्न में उल्लिखित घटना में थाना अतरेटा, जिला दतिया में अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 103, 109, 125, 351(2), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत चार नहीं, बल्कि पाँच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मृतक, घायल और आरोपियों की जानकारी संलग्न परिशिष्ट में दी गई है। मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान, शस्त्र बरामदगी व गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के संबंध में निर्णय जांच के अनुसार लिया जाएगा। इसके उत्तर में प्रश्नांश "ग" स्वतः स्पष्ट है।




मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, बुधवार दिनांक 12 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page