top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( तेईसवी कड़ी )

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।



इस सीरीज कि तेईसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न  (क्र. 2707) क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) मध्यप्रदेश में औ‌द्योगिक निवेश हेतु कांकलेव का आयोजन विगत पंद्रह वर्षों के दौरान कब-कब कहां-कहां किया गया? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में कितने एम.ओ.यू. संपन्न हुए? कितने उ‌द्योगपतियों ने कौन-कौन से उ‌द्योगों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया है? (ग) प्रश्नांश (ख) के प्रकाश में होने वाले निवेश की जानकारी दें।

  उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है:मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के उ‌द्देश्य से विगत पंद्रह वर्षों के दौरान वर्ष 2024 एवं 2025 में आयोजित हुई, कॉन्क्लेव की जानकारी का विवरण निम्नानुसार है :-


(ख) प्रश्नांश 'क' के प्रकाश में 05 एम.ओ.यू संपादित किये गये। उक्त संपादित एम.ओ.यू. में से 01 उ‌द्योगपति द्वारा रक्षा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में राशि रु. 600 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसके उत्पादन प्रारंभ करने की समय-सीमा शेष है। (ग) उत्तरांश 'ख' के परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : श्री उमंग सिंघार ने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री यह बताएंगे कि पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए कांक्लेव कब-कब और कहां-कहां आयोजित किए गए, इन आयोजनों में कितने एम.ओ.यू. किए गए, उनमें से किन उद्योगपतियों ने कौन-कौन से उद्योग स्थापित करने का कार्य शुरू किया है, और इन समझौतों के तहत कुल कितने निवेश की संभावना है।

जवाब: -  मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव) ने बताया कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से विगत पंद्रह वर्षों के दौरान वर्ष 2024 और 2025 में निवेश कॉन्क्लेव आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य उद्यमियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना था, और इनसे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला। कॉन्क्लेव की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार प्रस्तुत की गई है।

उपरोक्त कॉन्क्लेव के संदर्भ में कुल 5 एम.ओ.यू. संपादित किए गए। इनमें से एक उद्योगपति द्वारा रक्षा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया गया है, हालांकि उत्पादन शुरू करने की समय-सीमा अभी निर्धारित नहीं हुई है। इन तथ्यों के आलोक में तीसरे भाग का प्रश्न लागू नहीं होता।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, शुक्रवार दिनांक 21 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comentarios


bottom of page