विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( तेरहवी कड़ी ) -
- Rahul Dubey
- Apr 13
- 3 min read
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।

इस सीरीज कि तेरहवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2280) क्या खाद्य मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) म.प्र. में वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिकस कार्पोरेशन के कुल कितने गोदाम है तथा निजी कुल कितने गोदाम है? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिकस कार्पोरेशन कितने गोदामों में विगत पांच वर्षों में कितना अनाज भण्डारित किया गया तथा निजी गोदामों में कितना अनाज भण्डारित किया गया? (ग) प्रश्नांश (ख) के प्रकाश में कितनी राशि का भुगतान निजी गोदाम मालिकों को अभी तक किया जाना है तथा कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है? (घ) कितने वर्षों से निजी वेयरहाउस में अनाज भण्डारित हो रहा है?
उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: खाद्य मंत्री (श्री गोविन्द सिंह राजपूत): (क) मध्यप्रदेश में म.प्र. वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के स्वनिर्मित-1593, बीओटी-73 कुल गोदाम 1666 एवं निजी 4615 गोदाम है। (ख) विगत 05 वर्षों में स्वनिर्मित गोदामों भंडारित मात्रा 33344450 मे.टन एवं निजी गोदार्मो में 116811810 मे.टन स्कंध का भंडारण किया गया है। जिसकी जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट अनुसार है।
(ग)

(घ) विपणन वर्ष 2008-09 से निगम द्वारा संयुक्त भागीदारी योजनान्तर्गत निजी वेयरहाउस को अनुबंधित कर भंडारण किया जा रहा है।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : श्री उमंग सिंधार ने पूछा कि मध्यप्रदेश में वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के कुल कितने गोदाम हैं और निजी गोदामों की संख्या कितनी है। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों में म.प्र. वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा कितने गोदामों में कितना अनाज भण्डारित किया गया तथा निजी गोदामों में कितना अनाज रखा गया। इसके आधार पर यह जानकारी भी मांगी गई है कि निजी गोदाम मालिकों को अब तक कितनी राशि का भुगतान किया गया है और कितनी राशि का भुगतान किया जाना शेष है। और निजी वेयरहाउसों में अनाज भण्डारण की प्रक्रिया कितने वर्षों से चल रही है।
जवाब: - मध्यप्रदेश में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के 1666 और निजी 4615 गोदाम हैं। पिछले पाँच सालों में कॉर्पोरेशन के गोदामों में 3.33 करोड़ टन और निजी गोदामों में 11.68 करोड़ टन अनाज रखा गया। निजी गोदामों में भंडारण साल 2008-09 से हो रहा है।
ऊपर दी गई तालिका से है और भी स्पष्ट है |
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, मंगलवार दिनांक 18 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/
댓글