top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( पच्चीसवी कड़ी )

  • Apr 24
  • 2 min read

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।



इस सीरीज कि  चोबीसवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 2920) क्या राजस्व मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जिला सागर में वर्तमान में कितने राजस्व प्रकरण लंबित है? (ख) विगत तीन वर्षों में कितने राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया? वर्षवार जानकारी दें। (ग) प्रश्नांश (ख) के प्रकाश में कलेक्टर कोर्ट की विगत तीन वर्षों में कितनी बैठकें हुई?

  

  उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है:राजस्व मंत्री (श्री करण सिंह वर्मा): (क) सागर जिले के राजस्व न्यायालयों में वर्तमान में 13494

 

राजस्व प्रकरण लंबित है। (ख) सागर जिले के राजस्व न्यायालयों में विगत तीन वर्षों में कुल 281731 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। वर्षवार जानकारी वर्ष 2021-2022-88691 प्रकरण, वर्ष 2022-2023-92868 प्रकरण, वर्ष 2023-2024- 100172 प्रकरण। (ग) विगत तीन वर्षों में कलेक्टर कोर्ट की कुल 206 बैठकों (पेशी) में प्रकरण की सुनवाई की गई।

 


जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : क्या राजस्व मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि जिला सागर में वर्तमान में कितने राजस्व प्रकरण लंबित हैं, विगत तीन वर्षों में कितने प्रकरणों का निराकरण हुआ, और कलेक्टर कोर्ट की कितनी बैठकें आयोजित हुईं?


जवाब: - राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि सागर जिले के राजस्व न्यायालयों में वर्तमान में 13494 राजस्व प्रकरण लंबित हैं। विगत तीन वर्षों में कुल 281731 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2021-2022 में 88691, 2022-2023 में 92868, और 2023-2024 में 100172 प्रकरणों का निराकरण हुआ। साथ ही, कलेक्टर कोर्ट की विगत तीन वर्षों में कुल 206 बैठकों में प्रकरणों की सुनवाई की गई।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 24 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comments


bottom of page