विधानसभा: आम नागरिक के सवाल ( पाँचवी कड़ी )
- Rahul Dubey
- May 2
- 2 min read
प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।
ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।
इस सीरीज कि पाँचवी कड़ी में श्री हेमंत सत्यदेव कटारे जी जो भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विपक्ष के उपनेता भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 890)क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या श्री इंद्रवीर सिंह भदौरिया, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर, जिला भिण्ड के विरुद्ध अवैध तरीके से लेन-देन कर रेत का उत्खनन कराने के संबंध मान. लोकायुक्त को शिकायत प्रस्तुत की गई थी? (ख) यदि हाँ, तो उक्त शिकायत कब व किसके द्वारा की गई? क्या प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर जांच करायी गयी थी? शिकायत जांच के संबंध में पंजीबद्ध की एफ आई आर. सहित शिकायत जांच प्रतिवेद की छायाप्रति उपलब्ध कराएं। (ग) क्या उक्त शिकायत सिद्ध पायी? यदि हाँ, तो दोषी अधिकारी श्री इन्द्रवीर सिंह भदौरिया के विरुद्ध गृह विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की गई? पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं।

इन प्रशन्नो पर उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है:मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव): (क) जी नहीं। (ख) उत्तरांश (क) के परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उपस्थित नहीं होता। (ग) उत्तरांश (क) एवं (ख) के परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उपस्थित नहीं होता।
जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।
सवाल : - क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि क्या एसडीओपी अटेर, श्री इंद्रवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ रेत के अवैध लेन-देन की लोकायुक्त में शिकायत हुई थी? यदि हां, तो शिकायत किसने, कब की, क्या एफआईआर दर्ज हुई और जांच हुई? क्या शिकायत सही पाई गई और दोषी पाए जाने पर गृह विभाग ने क्या कार्रवाई की?
जवाब :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि श्री इंद्रवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ कोई शिकायत नहीं हुई है, इसलिए एफआईआर, जांच या कार्रवाई का प्रश्न ही नहीं उठता।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।
लेखक- राहुल दुबे
संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, बुधवार दिनांक 12 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।
वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/
Comments