top of page

विधानसभा: आम नागरिक के सवाल( बारहवी कड़ी ) -

प्रस्तुत करते हैं एक सीरीज जिसमें मध्य प्रदेश विधान सभा के विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं, प्रश्नों एवं उनके उत्तरों का आम नागरिक के सरोकार स्पष्ट होता है।


ये सवाल मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए हैं। इस प्रश्नोत्तरी को आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हैं। क्यों जरूरी हैं? क्योंकि ये सवाल हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से पूछे गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ये सवाल हमारे ही हैं! हमें यह जानना चाहिए कि जिन नेताओं को हमने चुना, क्या वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आइए, मिलकर इन सवालों के जवाब तलाशें।


इस सीरीज कि बारहवी कड़ी में श्री उमंग सिंघार जी जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं, उनके द्वारा किए गए प्रश्नों को जानने का प्रयास करते हैं - नेता प्रतिपक्ष का प्रश्न (क्र. 1858) क्या राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्या गाय और अन्य पशुओं के लिये एम्बुलेंस सेवा (COW Ambulance) शुरु की गई है? यदि हाँ तो कब से? (ख) प्रश्नांश (क) के प्रकाश में कुल कितनी एम्बुलेंस खरीदी गई राशि सहित जानकारी दें? (ग) पशुपालन विभाग द्वारा इस योजना पर विगत तीन वर्षों में कितना प्रावधान किया गया? कितनी राशि प्राप्त हुई? (घ) योजना प्रारंभ होने के बाद कितने पशुओं का इलाज किया गया है? कितने वाहनों (Ambulance) का उपयोग किया गया? जिलेवार जानकारी दें।


उन्हे प्राप्त उत्तर इस प्रकार है: राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी (श्री लखन पटैल ):(क) जी हाँ। दिनांक 12 मई 2023 से। (ख) 406 एम्बुलेंस, राशि रूपये 50,70,89,940 की खरीदी गई है। (ग) जानकारी संलग्न परिशिष्ट "अ" अनुसार है। (घ) जानकारी संलग्न परिशिष्ट "ब" अनुसार है।

जाहीर है कि सवाल एवं उसके जवाब पेंचीदा हैं। इनको आसान भाषा में समझना आवश्यक है।


सवाल : श्री उमंग सिंधार ने पूछा कि क्या गाय और अन्य पशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, अगर हाँ तो कब से। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अब तक कितनी एम्बुलेंस खरीदी गईं और उन पर कितना खर्च हुआ। इसके साथ ही, पिछले तीन साल में इस योजना के लिए कितना बजट रखा गया, कितनी राशि मिली और कितने पशुओं का इलाज हुआ। उन्होंने यह भी पूछा कि कितनी एम्बुलेंस का इस्तेमाल हुआ और इसकी जिलेवार जानकारी क्या है।


जवाब: - सरकार ने बताया कि गाय और अन्य पशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। अब तक 406 एम्बुलेंस खरीदी गई हैं, जिन पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। योजना से जुड़ी बजट और खर्च की जानकारी परिशिष्ट "अ" में है, और कितने पशुओं का इलाज हुआ व कितनी एम्बुलेंस का उपयोग हुआ, इसकी जिलेवार जानकारी परिशिष्ट "ब" में दी गई है।


मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए—सवाल जो आम जनता की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से जुड़े हैं। लेकिन क्या इन सवालों के जो जवाब मिले, वे आपको संतुष्ट करते हैं? हमें अपने जवाब editor@matdaan.com में प्रेषित करें।


लेखक- राहुल दुबे


संबंधित जानकारी हेतु - मध्य प्रदेश विधानसभा ,प्रश्नोत्तरी – सूची ,मार्च 2025 सत्र, सोमवार दिनांक 17 मार्च 2025 , तार्किक प्रश्न उत्तर ।   


वेबसाईट- https://mpvidhansabha.nic.in/

Comentarios


bottom of page